फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पैर फिसलने से कुएं में गिरे बुजुर्ग की मौत

Thu, 05 Oct 2023 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
मृतक जमुना प्रसाद मिश्र। फाइल फोटो
विज्ञापन
क्षेत्र के पांती गांव में पैर फिसलने से कुएं में गिरे बुजुर्ग जमुना प्रसाद की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन रोते- बिलखते रहे।
विज्ञापन

लीलापुर के पांती निवासी जमुना प्रसाद मिश्र (60) गुजरात के सूरत शहर में रहकर साड़ी की कंपनी में काम करता थे। लगातार बुखार और डेंगू संक्रमण की शंका पर वह पांच दिन पहले अपने घर आए थे। परिजन शहर के एक निजी अस्पताल में उसका उपचार करा रहे थे।
बृहस्पतिवार की भोर में जमुना प्रसाद सोकर उठे। मवेशियों को चारा देने के बाद शौच के लिए जंगल की ओर गए। काफी देर बाद जमुना के वापस नहीं लौटे तो परिजन उनकी तलाश करने लगे। सूचना मिलने पर प्रधान देवी प्रसाद मिश्र अन्य ग्रामीण भी उन्हें खोजने निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े आठ बजे जमुना का शव राज नारायण तिवारी के पुराने कुएं में मिला। इस सूचना पर वहां भीड़ जुट गई। परिजन भी रोते-बिलखते वहां पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मृतक राज नाराणय का बड़ा बेटा अजय मिश्रा एक बैंक की फ्रेंचाइजी में नौकरी करता है। उसकी शादी हो चुकी है। दूसरा बेटा मनीष मिश्रा पिता के साथ सूरत में रहकर कॉस्मेटिक सामान की फेरी करता है। बेटी साधना की शादी हो चुकी है। पत्नी प्रभावती देवी रोती-बिलखती रहीं। थानाध्यक्ष सुभाष यादव ने बताया कि वृद्ध का शव कुएं में मिला है। बेटे ने पैर फिसल कर गिरने से हुए हादसे की तहरीर दी है।

मृतक जमुना प्रसाद मिश्र। फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें