फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 05 Oct 2023 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
मृतक खुशबू सरोज। फाइल फोटो
विज्ञापन
परिवार में अनबन के चलते विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। साथ ही मामले की छानबीन भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लीलापुर थाना क्षेत्र के चमरूपुर शुक्लान निवासी जिनंगू सरोज की बेटी खुशबू सरोज (24) की शादी गहरी निवासी वीरू सरोज के साथ हुई थी। बुधवार की रात सभी अपने कमरे में सो रहे थे। रात में खुशबू ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। भोर में परिजन उठे तो विवाहिता का शव फंदे से लटकता पाया। यह मंजर देख सब सन्न रह गए। जानकारी पर पहुंचे मायके के लोग रोते बिलखते रहे। मृतका के पिता को लोग दिलासा देते रहे। पुलिस ने मायके व ससुराल पक्ष के लोगों से घटना के संबंध में अलग-अलग बात कर तथ्य जुटाने की कोशिश की। मायके के लोग हत्या का आरोप भी लगा रहे हैं। घटना की वजह को लेकर परिजनों ने भी कुछ स्पष्ट जानकारी पुलिस को नहीं दी है। लीलापुर एसओ सुभाष यादव ने बताया कि घटना प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है।

मृतक खुशबू सरोज। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें