फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ के हमले से वृद्ध की मौत 

Thu, 16 May 2019 12:24 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
bull
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के भिटार गांव में बुधवार सुबह शौच के लिए जा रहे वृद्ध पर सांड़ ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी पट्टी में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पौत्री की शाम को बारात आनी थी। घटना से घर में मातम पसर गया। किसी तरह शादी की रस्म पूरी कराई गईं। 
विज्ञापन


भिटार गांव निवासी रामराज यादव (65) बुधवार सुबह घर से बाहर शौच के लिए निकले थे। रास्ते में अचानक उन पर एक सांड़ ने हमला कर दिया। जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद उसने रामराज पर सींग से कई वार कर दिए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों के साथ ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे और उन्हें सीएचसी पट्टी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। शव घर पहुंचते ही वहां का माहौल गमगीन हो गया। मृतक की पौत्री की शाम को बारात आनी थी। शाम को किसी तरह शादी की औपचारिकता पूरी की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें