- परिवार का विवाद होने से पीड़ित अधिवक्ता ने पुलिस से नहीं की मामले की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। दहेज प्रताड़ना से संबंधित बहन के मामले में दोनों पक्ष की पंचायत के बाद मामले का निस्तारण कराने के प्रयास में अधिवक्ता से कोर्ट के पास बहन के ससुरालियों ने मारपीट की। मामले की जानकारी पर अन्य अधिवक्ताओं ने आरोपी को मौके पर पीटा। परिवार का विवाद होने की वजह से पीड़ित अधिवक्ता ने मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की थी।
कोर्ट परिसर के गेट के पास बहन के दहेज उत्पीड़न संबंधित विवाद का निस्तारण कराने के प्रयास में एक अधिवक्ता परिजनों के साथ बहन के ससुरालियों से बात कर रहे थे। आरोप है कि बहन के ससुरालियों में शामिल एक युवक ने अधिवक्ता से कहासुनी के दौरान मारपीट शुरु की। इसे देख अन्य अधिवक्ताओं ने आरोपी की मौके पर पिटाई कर दी।
मामले की जानकारी पर कोर्ट गेट के पास तैनात सिपाही मौके पर पहुंचे। परिवार का विवाद होने की जानकारी देकर अधिवक्ता ने मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की। मारपीट होने के दौरान मौके पर कुछ देर के लिए तमाशबीन जमा हो गए।