फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में चले लाठी- डंडे, दस लोग घायल

Tue, 31 Oct 2023 09:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फतनपुर थाना क्षेत्र के बीरापुर जगनीपुर में मंगलवार की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी- डंडे चले। जिसमे दोनों पक्ष की महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल लोगों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। दोनों पक्षों ने मारपीट के दौरान एक दूसरे पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

जगनीपुर गांव के रहने वाले लालजी सरोज व रामकुमार सरोज के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। मंगलवार की सुबह एक पक्ष की किशाेरी के साथ छेड़खानी के मामले को लेकर उलाहना देने के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते उनके बीच जमकर लाठी डंडे चले। शोर शराबा सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। मारपीट में घायल एक पक्ष से लालजी सरोज, गुड़िया सरोज, रीता देवी, निशा सरोज और दूसरे पक्ष से रामकुमार, कलावती, शांति, मनीषा, बबिता व काजल को सीएचसी गौरा लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सात लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इसके पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हो चुका है। फतनपुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। मारपीट के साथ छेड़खानी का आरोप लगाया है। छानबीन के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें