कार्यक्रम में दोपहर करीब एक बजे राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव आएंगे। शाम करीब पांच बजे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पहुंचेंगे।
लोकसभा चुनाव के पहले कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने के लिए जीआईसी में बुधवार को सपा का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने ध्वजारोहण कर किया। विधानसभा वार आए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से बूथों की जानकारी ली।
विज्ञापन
उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके बूथ के मतदाता व उनकी आबादी के बारे में भी बातचीत की। कार्यक्रम में दोपहर करीब एक बजे राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव आएंगे। शाम करीब पांच बजे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पहुंचेंगे। कुछ देर रुकने के बाद वह दिवंगत नेताओं के घर जाएंगे। दहिलामऊ में दलित के घर भोजन करने की भी चर्चा है। सुरक्षा के लिए पूरे परिसर में पुलिस तैनात रही।