फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को लेकर अस्पताल भी रहे बंद

विज्ञापन
due to corona hospitals ewre also closed - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
सार्वजनिक बंदी के एक दिन पहले ही उसका असर दिखने लगा है। शायद अब लोग कोरोना को लेकर गंभीर भी हुए हैं। बैंक सहित सरकारी व गैरसरकारी संस्थानों के गेट पर सेनेटाइजर व पानी का डिब्बा रखा गया है। हाथ धुलने के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है। सड़कों पर भी सन्नाटा दिखा।
विज्ञापन

जनता कर्फ्यू की घोषणा के बाद से ही लोगों में कोरोना को लेकर जागरूकता दिख रही है। लोगों ने अब मास्क और ग्लब्स का उपयोग करना शुरू कर दिया है। कुछ लोगों ने गमछे का भी प्रयोग करना शुरू कर दिया है। शासन के आदेश के बाद शनिवार को सीएचसी में ओपीडी भी बंद रहा। सिर्फ इमरजेंसी ही चलती रही। इमरजेंसी वार्ड में भी महज एक ही मरीज रहा।
ज्यादातर मरीजों को बाहर से ही दवा लिखकर उन्हें भेज दिया गया। ओपीडी बंद होने के चलते अस्पताल में भी गिनती के लोग नजर आए। सड़कों पर भी आम दिनों की अपेक्षा लोगों का आवागमन कम रहा। तिलौरी मोड़ के साथ ही मेन चौराहों पर भी यात्री नहीं दिखे। हर दिन चौराहों पर दिखने वाली भीड़ शनिवार को नहीं दिखी। कर्फ्यू की घोषणा के बाद लोगों ने भी शायद अब इसे गंभीरता से लिया है। दुकानों पर भी लोगों ने डिब्बा और सेनेटाइजर रख लिया है।
विज्ञापन

सीएचसी कुंडा के मऊदारा गांव का एक अधेड़ शनिवार को अस्पताल पहुंचा। उसने बताया कि वह कोरोना से संक्रमित हो सकता है। इसके चलते उसकी जांच की जानी चाहिए। उसने बताया कि वह मुंबई से आया है। वह कतर के कुछ लोगों से मुंबई में मिला था। उन लोगों के संक्रमित होने की पूरी आशंका है। इसके चलते उसकी जांच की जानी चाहिए। इस पर सीएचसी में तैनात चिकित्सक ने बताया कि उन्हें प्रयागराज के स्वरूपरानी में अपना चेकअप कराना चाहिए। बाद में उसें एंबुलेंस से स्वरूपरानी भेजवाने का प्रबंध किया गया।
इस समय बाजार में सेनेटाइजर की कमी हो गई है। मॉस्क भी उपलब्ध नहीं है। यही हालत सीएचसी कुंडा का भी है। मॉस्क सिर्फ डाक्टर और कुछ स्वास्थ्यकर्मियों के लिए उपलब्ध है। पहले सेनेटाइजर अस्पताल में डाक्टरों के पास होता था, लेकिन इन दिनों आलमारी में बंद कर दिया गया है। चिकित्सकों का कहना है कि अस्पताल में आने वाले लोग सेनेटाइजर की बोतल ही लेकर चले जाते हैं।

due to corona hospitals ewre also closed- फोटो : PRATAPGARH

due to corona hospitals ewre also closed- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें