रक्तदान... ऐसा दान है जिसकी बराबरी नहीं की जा सकती है। रक्त दान करने से दूसरों की जिंदगी को बचाया और सांसों की टूटती डोर को थामा जा सकता है। इसीलिए 14 जून यानी विश्व रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।
अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ रविवार सुबह 10 बजे डीएम अभिषेक पांडेय, एसपी दीपक भूकर व भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव करेंगे। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सोमनाथ ने बताया कि 18 से 60 वर्ष की आयु का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों व अन्य महादानियों से रक्तदान करने की अपील की है।
सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा ने कहा कि रक्तदान करने से किसी भी तरह की दिक्कतें नहीं आती हैं। मधुमेह और ब्लड प्रेशर की समस्या 50 प्रतिशत कम हो जाती है।