फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियां, स्टेशन पर पहुंचना मुश्किल

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन परिसर में खड़े वाहन। ंसवाद
विज्ञापन
मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन पर रेलवे के नियमों को अनदेखा किया जा रहा है। ठेकेदार नो पार्किंग जोन में बाइकों और वाहनों को खड़ा कराकर वसूली कर रहे हैं। इससे स्टेशन पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

सुबह चार बजे से ही प्लेटफॉर्म एक के मुख्य द्वार के सामने वाहन खड़े करा दिए जाते हैं। रेलवे ने कार और बाइक के लिए अलग से पार्किंग स्थल तय किए हैं।
इसके बावजूद वेंडर यात्रियों को गुमराह कर नो पार्किंग जोन में ही वाहन खड़े करवाते हैं। वे दोपहिया वाहन के लिए 10 रुपये और चारपहिया वाहन के लिए 20 रुपये प्रति तीन घंटे वसूलते हैं। इससे टिकट घर और प्लेटफॉर्म का रास्ता पूरी तरह बंद हो जाता है।
सुबह कानपुर इंटरसिटी और वाराणसी जाने वाली वीपी पैसेंजर ट्रेन छूटने के समय भागमभाग मच जाती है। सामान लेकर दौड़ते यात्री वाहनों से टकराकर चोटिल हो रहे हैं। आरपीएफ और जीआरपी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

पार्किंग वेंडरों को दी गई चेतावनी
स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया किपार्किंग वेंडरों को अंतिम चेतावनी जारी की गई है। प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन खड़े पाए जाने पर ठेका निरस्त करने की सिफारिश की जाएगी। इसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा। जीआरपी और आरपीएफ के साथ मिलकर ऐसे वाहनों का चालान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें