अयोध्या में 25 से 27 सितंबर तक होने वाली प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल बृहस्पतिवार को अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया गया। अब ट्रायल शुक्रवार को मीराभवन स्थित स्टेडियम में दोपहर बाद तीन बजे से होगा।
प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी रंजीत यादव ने बताया कि चयनित खिलाड़ी मंडलीय टीम के लिए 22 सितंबर को सुबह 10 बजे मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में ट्रायल देंगे। इसके बाद चयनित मंडलीय टीम अयोध्या में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।