फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बिजली के खंभे में उतरा करंट, किशोर की मौत

विज्ञापन
मृतक निखिल। फाइल फोटो
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के दसियापुर में बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी एकत्रित की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

दसियापुर निवासी रामलाल की स्थानीय बाजार में पान की दुकान है। 15 वर्षीय बेटा निखिल इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। बुधवार की सुबह सात बजे आपूर्ति ठप होने पर घर के बगल गणेश पंडाल में वह बिजली कनेक्शन के लिए खंभे से तार जोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक बिजली आ गई और वह चपेट में आकर नीचे गिर गया।
परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। मृतक की छोटी बहन तनु भाई की मौत से बेसुध है। परिजन भी बिलखते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की।

मृतक निखिल। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें