फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खुलेगा जनपद न्यायालय

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से खुलेगा जनपद न्यायालय
विज्ञापन

करनपुर समेत पांच इलाकों से हटाया गया प्रतिबंध
प्रतापगढ़। शहर के करनपुर मोहल्ले से कंटेनमेंट जोन का प्रतिबंध हटने के बाद सोमवार से जनपद न्यायालय में काम-काज फिर से प्रारंभ होगा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी। कई दिनों से बंद लोनिवि कार्यालय में भी काम प्रारंभ होगा।
कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने पर जिला प्रशासन ने सीएमओ की संस्तुति पर शहर के करनपुर वार्ड, बाघराय के उमरी बुजुर्ग, देवसरा के संग्रामगंज, कंधई के सिंगठी, महेशगंज के बुद्धीधर को हॉटस्पाट घोषित किया था। 21 दिन बीत जाने के बाद भी हॉटस्पाट एरिया में कोई संक्रमित नहीं मिला। जिसके चलते जिलाधिकारी डा. रुपेश कुमार ने करनपुर समेत अन्य हॉटस्पाट वाले इलाकों को प्रतिबंध से मुक्त कर दिया। चूंकि करनपुर कंटेनमेंट जोन में जनपद न्यायालय भी आ गया था। इसके चलते न्यायालय भी बंद चल रहा था। जिला जज अनिल कुमार झा ने बताया कि 6 जुलाई से न्यायालय पूर्ववत समय पर खुलेगा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय भी हॉटस्पाट क्षेत्र में मुक्त हो गया है। अब सोमवार से वहां भी लोग अपनी फरियाद लेकर आ सकेंगे। लोक निर्माण विभाग कार्यालय में भी काम-काज प्रारंभ होगा।
विज्ञापन

चोरी की बाइक संग दो चोर पुलिस के हत्थे चढ़े
प्रतापगढ़। चोरी की बाइक संग दो चोर पुलिस के हत्थे चढ़े। सिविल लाइन चौकी प्रभारी ने उपभोक्ता फोरम कार्यालय के करीब से सुभाष चंद्र वर्मा निवासी गड़ई चकदेइया व ओमप्रकाश निषाद निवासी दांदूपुर थाना बंधवा जनपद सुलतानपुर को दबोच लिया। उसकी निशानदेही से चोरी की बाइक बरामद हुई। पुलिस ने पकड़े गए बाइक चोरों को जेल भेज दिया।
नपा चेयरमैन प्रेमलता व एसपी ने किया पौधरोपण
प्रतापगढ़। हरियाली अभियान के तहत रविवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने व शहीद उद्यान में चेयरमैन प्रेमलता सिंह ने पौधरोपण किया। नगर पालिका चेयरमैन प्रेमलता सिंह ने शहीद उद्यान में ईओ नगर पालिका मुदित सिंह, जेई जेबा आगा, सफाई निरीक्षक एसके सिंह, आरआई लाल बहादुर सिंह की मौजूदगी में पौधरोपण कर शहर के खाली स्थानों पर पौधरोपण करने की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि पौधा लगाने के बाद उनकी देखभाल की व्यवस्था की जाए। इसी तरह पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद ने भी पौधरोपण किया।
विज्ञापन

भाजपा नेता पर लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा
प्रतापगढ़। भाजपा नेता सुनील गोयल पर पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार को भाजपा नेता सुनील गोयल की फर्नीचर की दुकान खुली थी। पुलिस के मना करने पर वह विवाद करने लगे। मकंद्रूगंज चौकी प्रभारी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सुनील गोयल के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें