Tributes paid to martyred policemen in Kanpur by burning candles
- फोटो : PRATAPGARH
सपा नेताओं ने शनिवार को कानपुर में शहीद पुलिसकर्मियों को कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि दी। आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की है।
कानपुर में बदमाशों के साथ मुठभेड़ में शहीद प्रतापगढ़ के दरोगा अनूप सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों को भगवाचुंगी चौराहे पर भगत सिंह प्रतिमा के पास कैंडिल जलाकर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष छविनाथ यादव, मीडिया प्रभारी मनीष पाल, जिला महासचिव मो.अनीस खान, इरशाद सिद्दीकी, मनीष पाल, गुड्डू मिश्रा, शांति सिंह, वासिक खान, आशुतोष पांडेय, रमेश पाठक, प्यारेलाल खैरा, अहमद अली, उमेशचन्द्र पाल, हरीश शुक्ला आदि मौजूद रहे।