फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सीएचसी के निरीक्षण में मिली गंदगी, डॉक्टर भी रहे गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का निरीक्षण करने निकले सीएमओ एएन प्रसाद को ढेरों खामियां मिलीं। कोहड़ौर और संडवाचंद्रिका सीएचसी में अव्यवस्था मिलने पर उन्होंने फटकार लगाई। कोहड़ौर में डॉक्टर मौजूद नहीं मिले तो संडवाचंद्रिका सीएचसी में गंदगी देख सीएमओ ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

संडवाचंद्रिका सीएचसी पहुंचे सीएमओ ने उपस्थिति रजिस्टर, भर्ती रजिस्टर, ओपीडी रजिस्टर का अवलोकन किया। इमरजेंसी ड्यूटी चार्ट उपलब्ध न होने पर उन्होंने फटकार लगाई। ड्यूटी चार्ट बनाने का निर्देश दिया। इस दौरान अधीक्षक मनोज कनौजिया के मौजूद न रहने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। चीफ फाॅर्मासिस्ट श्याम शंकर मिश्र, डॉ. सतीश, परमान सिंह, उपस्थित रहे। कोहड़ौर सीएचसी पहुंचे सीएमओ तो ड्यूटी पर तैनात डाॅ. विनीता सिन्हा अनुपस्थित पाई गईं, जिसपर सीएमओ ने नाराजगी जताई। गंदगी देखकर चीफ फार्मासिस्ट की क्लास लगाई। लेबर रूम में ड्यूटी पर रही स्टाफ नर्स को अपने ड्रेस कोड में ड्यूटी करने का निर्देश दिया। सीएमओ ने बताया कि रविवार को आरोग्य मेले की हकीकत देखने निकला था। व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें