फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: महिला हॉकी प्रतियोगिता में चमकी बेल्हा की बेटी, बनी मैन ऑफ द टूर्नामेंट

विज्ञापन
हॉकी ​खिलाड़ी जैनब हसन ट्राफी के साथ। कोच - फोटो : 1
विज्ञापन
जिले की होनहार खिलाड़ी जैनब हसन ने राजस्थान के गुगलकोटा में आयोजित महिला हॉकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। 27 से 31 मई तक चली इस प्रतियोगिता में जैनब ने अलवर की टीम का प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गुगलकोटा और अलवर की टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में जैनब हसन ने अलवर की ओर से खेलते हुए दो शानदार गोल दागे और टीम को जीत दिलाई। उन्हें मैन ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से सम्मानित किया गया।
जैनब की इस उपलब्धि पर अनवर हॉकी सोसाइटी के अध्यक्ष अनवर खान ने उन्हें बधाई दी है। सोमवार को रेलवे स्टेशन पहुंचने पर कोच मो. जसीम, सोसाइटी के सचिव खुर्शीद अली ने स्वागत किया। जैनब की सफलता से जिले के खिलाड़ियों में उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें