फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शन करने आए श्रद्धालु की सई नदी में डूबने से मौत

विज्ञापन
सांगीपुर के घुइसरनाथ नाथ धाम में दर्शन करने आए श्रद्धालु की सई नदी में डूबने से मौत के बाद जुटी भी? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
घुइसरनाथधाम दर्शन करने आए श्रद्धालु की नहाने के दौरान सई नदी में डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों व स्थानीय लोगों की दो घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला जा सका। सई घाट पर प्रशासन की ओर से बैरिकेडिंग नहीं कराए जाने से घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन

उदयपुर थाना क्षेत्र के कुंभीआइमा निवासी मुकेश पाल (30) सोमवार को अपने ननिहाल सांगीपुर के शुकुलपुर गांव आया था। मंगलवार को मुकेश को किसी परिचित ने फोनकर घुइसरनाथ धाम में दर्शन-पूजन करने के लिए बुलाया। इसके बाद मुकेश अपने मामा के पड़ोसी सौरभ कोरी (16) के साथ मंगलवार को दोपहर घुइसरनाथधाम पहुंचा।
दर्शन करने से पहले दोनों सई नदी में नहाने चले गए। नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से दोनों डूबने लगे। यह देख स्थानीय लोग गोताखोरों की मदद से दोनों को बचाने के प्रयास में जुट गए। लोगों ने सौरभ को किसी तरह बचा लिया, लेकिन मुकेश पाल गहरे पानी में समा गया।
विज्ञापन

दो घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह मुकेश को नदी से बाहर निकालकर स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। श्रद्धालु की मौत पर स्थानीय लोगों ने प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से न तो घाट की बैरिकेडिंग कराई गई और न ही गोताखोरों की टीम तैनात की गई है। जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें