फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दहेज में मांगे दस लाख व कार, न मिलने पर शादी से इन्कार

Mon, 16 Oct 2023 09:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महेशगंज के हीरागंज निवासी लड़के वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने की वजह से शादी तोड़ दी। लड़की वालों ने गहने और सामान खरीद लिए, लेकिन नए रिश्तेदारों ने दस लाख रुपये के साथ कार की मांग कर दी। लड़की के घर वालों ने होने वाले दामाद, उसके पिता समेत 18 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस संबंध में पुराना कुंडा निवासी नूरजहां ने पुलिस को तहरीर दी थी।
विज्ञापन

नूरजहां ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी बेटी की शादी महेशगंज के हीरागंज निवासी रियाज अली के साथ तय हुई थी। रिश्ता तय होने के बाद लड़का रियाज अपने परिजनों के साथ उनके घर आया। सबने लड़की देखी पसंद आने पर पूरे परिवार ने रिश्ता तय करते हुए 8 सितंबर को मंगनी की तिथि तय कर दी।
मंगनी में नूरजहां ने अपनी हैसियत के मुताबिक व्यवस्था कर सभी का स्वागत-सत्कार किया और विदाई भी दी। मंगनी के दिन ही लड़के के परिजनों ने 8 अक्टूबर को शादी की तारीख तय कर दी। इसके बाद मां ने बेटी की शादी की सारी व्यवस्था करते हुए जेवर और सामान खरीद लिया।
विज्ञापन

नूरजहां का आरोप है कि दो दिन पहले लड़के के परिजन बिना बताए उसके घर पहुंचे और दहेज में एक कार व दस लाख रुपए नगद की मांग करने लगे। उन्होंने दहेज में इतनी बड़ी रकम और कार देने में असमर्थता जताई तो आरोपियों ने शादी से ही इन्कार कर दिया। पुलिस ने नूरजहां की तहरीर पर शरीफुन्निशा, रियाज अली, नवाब अली, आबिद अली, जावेद अली, नियाज अली, मेराज अली, लालू, नवाब अली की पत्नी, आबिद अली की पत्नी, जावेद की पत्नी, नियाज की पत्नी, मेराज की पत्नी, असीरुननिशा, मीनू , मीनू के पति, अहमद अली, व एक अज्ञात के खिलाफ दहेज की मांग, दहेज के लिए शादी तोड़ने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें