फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने मेरठ को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सीबीएसई नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप का मंगलवार को रंगारंग शुभारंभ हुआ। देश-विदेश से आए खिलाड़ियों का जोश देखने लायक था। पहला मैच जीआर इंटरनेशनल स्कूल दिल्ली और सरस्वती पब्लिक स्कूल मेरठ के बीच हुआ। इसमें जीआर इंटरनेशनल स्कूल दिल्ली की टीम ने सरस्वती पब्लिक स्कूल मेरठ को 43- 39 से शिकस्त दी।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों के भीतर प्रतिस्पर्धा की भावना जागृति होती है। विशिष्ट अतिथि एडिशनल एसपी आलोक भाटी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि इस प्रतियोगिता में कई राज्य एवं देश के खिलाड़ी आए हैं। मैदान में एक अच्छा माहौल देखने को मिला है। उत्साह और उमंग सुखद है। इसके पूर्व दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ चैंपियनशिप का विधिवत उद्घाटन हुआ।
विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना और देशभक्ति से ओतप्रोत एक से एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रबंधक डॉ. शाहिदा ने सभी अतिथियों, टीम मैनेजर्स, कोचों और खिलाड़ियों का हृदय से स्वागत किया। उन्होंने बताया कि 6 विदेशी टीमें भी इस चैंपियनशिप में अपना दमखम दिखाएंगी। इस मौके पर डॉ. दयाराम मौर्य, समाजसेवी रोशनलाल उमर वैश्य, डॉ. संजय कपूर, डॉ. आरएस सिंह, डीपी सिंह, आनंद केसरवानी, डॉ. श्याम शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कई देशों के खिलाड़ियों का संगम, मैदान जीतने की उमंग

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीन दिवसीय सीबीएसई नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में कतर, यूएई, सिंगापुर सहित देशों एवं कई राज्यों के खिलाड़ियों की टीम ने मंगलवार को सहभागिता की। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में मैदान जीतने को लेकर उनका उत्साह देखने लायक है।
एक मैदान में कई देशों एवं राज्यों के खिलाड़ियों का संगम विविधताओं में खेल भावना का अनूठा संदेश दे रहा है। उनके भीतर खेल का जज्बा देखने लायक था। बातचीत के दौरान खिलाड़ियों ने कहा कि शानदार प्रदर्शन कर खिताब जीतकर अपने देश ले जाएंगे।
विज्ञापन


खिलाड़ियों से बातचीत

खेल का अच्छा माहौल है। प्रतियोगिता के बाद यहां के पर्यटन स्थल का भी भ्रमण करेंगे, इसे कैमरे में कैद कर अपनी यादों में संजोएंगे।

यदु, यूएई
नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिला है। इससे उत्साहित हैं। शानदार प्रदर्शन कर अपने स्कूल का नाम रोशन करेंगे।

अमद, यूएसए
कई देशों के खिलाड़ी के साथ मिला है। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। मेरे लिए यह सुखद पल है। बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल को ट्रॉफी दिलाऊंगा।

रवीश डोगरा, कश्मीर
सीनियर खिलाड़ी भी यहां आए हैं। वह अपना खेल अनुभव साझा कर रहे हैं। यह खेल पाठशाला है। इसमें बहुत कुछ जानने और समझने का मिलेगा।

मोहित शर्मा, जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें