फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से रिटायर्ड लिपिक की मौत

Tue, 23 Apr 2019 11:51 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
रिटायर्ड लिपिक की मौत - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
 दोस्त के साथ ऊंचाहार की तरफ जा रहे रिटायर्ड लिपिक की बाइक में पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने रिटायर्ड लिपिक को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके साथी का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के ब्रह्मैली गांव निवासी रामबहादुर विश्वकर्मा (70) पुत्र मंगल विश्वकर्मा  मंगलवार की दोपहर अपने परिचित सत्येश शर्मा (25) पुत्र रामदेव निवासी मनऊ का इंदारा थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली के साथ बाइक से ऊंचाहार की तरफ जा रहे थे। वह नवाबगंज थाना क्षेत्र के ब्रहमौली चौराहा से थोड़ा आगे बढ़े थे कि पीछे से जा रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी।

इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से दोनों को ऊंचाहार एनटीपीसी ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने रामबहादुर को मृत घोषित कर दिया। सत्येश शर्मा का इलाज चल रहा है। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे और शव देख बिलख पड़े।
विज्ञापन


रामबहादुर विश्वकर्मा कालाकांकर स्थित हनुमत इंटर कालेज में बाबू के पद पर कार्यरत थे। 2013 में वह रिटायर हो गए थे। तब से घर पर ही रहकर खेती करते थे। घटना को अंजाम देकर भाग रही पिकअप को ऊंचाहार पुलिस ने पकड़ लिया। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए रायबरेली भेजा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें