फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडा के युवक की डेंगू से मौत, हड़कंप

Thu, 04 Aug 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
zfgsdfgrse - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
बाघराय इलाके के रहने वाले डेंगू से पीड़ित एक युवक की बुधवार को मौत हो गई। इलाहाबाद के एसआरएन अस्पताल में भर्ती युवक की जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे डेेंगू से पीड़ित होने की पुष्टि की थी। हालत बिगड़ने पर डाक्टरों ने उसे पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया था। घरवाले उसे लखनऊ ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इसके पहले ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जिले में डेंगू से होने वाली यह पहली मौत है।
विज्ञापन


बाघराय क्षेत्र के बढ़ईपुर गांव निवासी दिनेश यादव (20) पुत्र रामछबीले को कुछ दिनों से बुखार आ रहा था।    उसने गांव के ही चिकित्सकों से इलाज कराया, लेकिन आराम नहीं मिला। दिनेश के घर वालों ने उसे शनिवार को कुंडा सीएचसी में चिकित्सकों दिखाया। डेंगू की आशंका पर उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। घरवालों ने उसे इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसआरएन अस्पताल में जांच के दौरान दिनेश को डेंगू से पीड़ित होने की पुष्टि हुई। उसकी लगातार बिगड़ती हालत देख डॉक्टरों ने दिनेश को पीजीआई ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे पीजीआई ले जाने की व्यवस्था कर ही रहे थे कि बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। जिले में डेंगू से हुई पहली मौत से गांव में भी हड़कंप मचा है। बुखार पीड़ित लोग और उनके घर वाले सहमे हैं। उन्हें आशंका है कि कुछ और लोग भी डेंगू से पीड़ित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें