फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव

विज्ञापन
मृतका राम दुलारी। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
मानधाता थाना क्षेत्र के हरचेतपुर गांव निवासी दुलारी देवी (42) की हत्या करने के बाद शव झाड़ियों में फेंक दिया गया। तीन दिन पहले घर से गायब दुलारी देवी की लाश शनिवार को अकारीपुर सरायप्रानमति गांव के पास नाले के करीब झाड़ियों में मिली। मौके पर खून के निशान और टूटी चूड़ियां पड़ी थीं। उसके शरीर पर भी कई जगह चोट के निशान थे। चेहरा झुलसा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मानधाता थाना के हरचेतपुर निवासी दुलारी देवी (42) पत्नी अशोक पटेल बुधवार रात में घर से गायब हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह अकारीपुर सरायप्रानमती गांव के पास भगवतगंज-विश्वनाथगंज मार्ग के किनारे झाड़ियों में उसका शव मिला। खबर पाकर पहुंची मानधाता पुलिस ने शव बाहर निकवाने के बाद ग्रामीणों के प्रयास से शिनाख्त की। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा थी।
थोड़ी ही देर में रोते-बिलखते परिवारीजन भी आ गए। महिला का चेहरा झुलसा हुआ था और उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। शव से कुछ दूरी पर खून के धब्बे पड़े थे। जिस जगह पर शव पाया गया, उससे डेढ़ किमी की दूरी पर ही दुलारी देवी का घर है। तीन दिन से घर से गायब होने के बाद भी पुलिस को खबर नहीं दी गई थी। घरवालों का कहना है कि वह मानसिक रूप से बीमार थी और दो साल से उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

दुलारी के पति अशोक का कहना है कि वह कैसे वहां पहुंची, इसके बारे में कुछ जानकारी नहीं है। मानधाता पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि शव तीन-चार दिन पुराना है। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें