फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ : सड़क किनारे मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Thu, 11 Nov 2021 06:31 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
Crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बहन के घर जाने के लिए निकले भोला पटेल (45) का शव बृहस्पतिवार की सुबह रानीगंज थाना क्षेत्र के खाखापुर में सड़क के किनारे खड्ड में मिला। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। शव के करीब ही बाइक भी पड़ी थी। सूचना मिलने पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन उसकी हत्या की आशंका जताने लगे। हालांकि पुलिस ने परिवार वालों को समझाबुझाकर शांत कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


फतनपुर थाना क्षेत्र के कनेवरा बुधई का पूरा निवासी भोला पटेल बुधवार की रात अपने घर में सोने की तैयारी कर रहा था। तभी उसके पास सूचना आई कि बोर्रा में रहने वाली उसकी बहन अनीता की तबीयत अधिक खराब हो गई है। वह बहन के घर जाने के लिए बाइक लेकर निकल पड़ा। वह रात में घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, मगर कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की सुबह रानीगंज थाना क्षेत्र के खाखापुर तिराहे के पास खड्ड में उसका शव देख लोग हैरत में पड़ गए।

करीब ही क्षतिग्रस्त बाइक भी पड़ी थी। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल की ओर भागे। मौके पर पहुंचने के बाद परिवार के लोग भोला की हत्या की आशंका जताने लगे। हालांकि मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने परिवार के लोगों को समझाबुझाकर शांत करा दिया। सीओ रानीगंज डा. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि भोला की मौत दुर्घटना में हुई है। परिवार वालों की आशंका पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें