फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का खेत में मिला शव

विज्ञापन
कुंडा क्षेत्र के महुआ रोकैयापुर गांव निवासी राकेश पटेल की मौत पर बिलखते परिजन। ंसवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
संग्रामगढ़ इलाके में घर से किसी को रुपये देने के लिए निकले युवक की लाश खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। खबर पाकर रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के महुआ रोकैयापुर गांव निवासी राकेश पटेल (29) चंडीगढ़ में अपनी सौतेली मां के साथ रहता था। बीते जनवरी माह में वह पत्नी और बच्चों को लेने के लिए गांव आया था। तब से यहीं रुक गया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात खाना खाने के बाद वह किसी को 17,000 रुपये देने जा रहा था। पत्नी ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। देर रात तक वह घर नहीं लौटा। इस पर पत्नी सुनीता उसकी तलाश करने लगी। रामापुर गांव के पास गेहूं के खेत में पति का शव देखकर वह चीखने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना संग्रामगढ़ पुलिस को दी।
पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक राकेश के पिता चंडीगढ़ में निजी कंपनी में काम करते थे। फैक्ट्री में ही उनकी मौत होने के चलते राकेश की सौतेली मां कुंवारा देवी को नौकरी मिली। राकेश की एक बेटी मानसी (11) और बेटा मोहित (8) का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस को परिजनों द्वारा तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें