अंतू इलाके में शुक्रवार की शाम घर के अंदर युवक ने फंदे से झूलकर जान दे दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अंतू के नरी निवासी राकेश सरोज (35) शुक्रवार की शाम करीब आठ बजे बाजार से घर पहुंचा और सीधे अपने कमरे में चला गया। पत्नी सुमित्रा घर के कार्य में व्यस्त थी। कुछ देर बाद पत्नी कमरे में पहुंची तो पति को फंदे पर लटका देख दंग रह गई। वह चिल्लाते हुए बाहर निकली और परिजनों को घटना की जानकारी दी। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की।
पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के तीन बच्चे हैं। सीओ सिटी प्रशांत राज ने बताया कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।