पिपरी मोतिकरपुर में शौच के लिए गए युवक का शव गांव के बाहर आम के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पिपरी मोतिकरपुर निवासी राहुल कुमार (26) भोर में पांच बजे घर से शौच के घर से निकला था। सात बजे आसपास गांव के लोग बाग में पहुंचे तो वहां पर युवक का शव पेड़ से लटकता देखा। खबर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ बाग में जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवक दो भाइयों में बड़ा था। किन परिस्थितियों में उसने यह कदम उठाया अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन कुछ बोलने को तैयार नहीं है। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं फैली हुई हैं। संवाद