फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : किशोरी को कार से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, बेहोश होने के बाद घर के पास छोड़कर भागे

Wed, 22 Nov 2023 03:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

थाने में दिए तहरीर में पिता ने बताया है कि उसकी 16 साल की लड़की 18 नवंबर को शाम सात बजे शौच के लिए खेत की ओर गई थी। रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे पड़ोस गांव धनगढ़ के तीन युवकों ने जबरन उसे कार में खींच लिया। इसके बाद जंगल में ले जाकर तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
girl crime, rape demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पट्टी कोतवाली इलाके के एक गांव में कार से किशोरी को अगवा कर लिया गया। आरोपियों ने जंगल में ले जाकर लड़की के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बेहोश होने के बाद लड़की को उसके घर छोड़कर भाग गए। होश आने के बाद किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। पिता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

थाने में दिए तहरीर में पिता ने बताया है कि उसकी 16 साल की लड़की 18 नवंबर को शाम सात बजे शौच के लिए खेत की ओर गई थी। रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे पड़ोस गांव धनगढ़ के तीन युवकों ने जबरन उसे कार में खींच लिया। इसके बाद जंगल में ले जाकर तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान लड़की बेहोश हो गई। कुछ देर बाद जब उसे होश आया तो उसे रात 12 बजे कार से घर के पास छोड़कर भाग गए। साथ ही धमकी दिया कि किसी से बताने पर पूरे परिवार की हत्या कर देंगे। घर पहुंचकर लड़की ने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें