घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
गमछे का फंदा काटकर उसका शव जमीन पर रखा गया। उसके कान में एक बार सुलगी बीड़ी भी लगी थी और जेब में इंची टेप और 205 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने लोगों से जानकारी की तो उसका ननिहाल प्रयागराज के हरीसेनगंज में होने की बात सामने आई। जहां से उसके भाई दगडू को उसके मौत के बारे में जानकारी दी गई।
मृतक मजदूर के 16 साल का एक बेटा मोनू है। ग्रामीणों का कहना था कि उसकी हत्या करके शव को स्कूल गेट पर लटकाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर शशिकांत यादव और दुर्गागंज चौकी प्रभारी रोहित यादव मौके पर जुटे थे।
घटना के बाद मौके पर छानबीन करती फोरेंसिक टीम।
- फोटो : अमर उजाला
प्राथमिक विद्यालय और जनता जूनियर हाई स्कूल में नहीं आए विद्यार्थी
थाने के नरहरपुर के सड़क के किनारे जनता जूनियर हाईस्कूल उससे सटा हुआ प्राथमिक विद्यालय है। सुबह मजदूर का शव गेट पर टंगे होने के बाद शिक्षक तो आए, लेकिन विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे नहीं आए। सुबह 10.30 बजे जब शव विद्यालय के गेट से हटाया गया तो शिक्षक ताला खोलकर अंदर गए। वहीं दोनों विद्यालय में घटना को लेकर शिक्षकों में डर दिखाई दिया।
हालांकि मजदूर की हत्या करके शव लटकाने के सवाल का उत्तर आसपास के लोग भी नहीं बता पा रहे थे। हालांकि मृतक की पहचान गांव के लोगों से थी, लेकिन कोई कुछ भी बता नहीं पा रहे थे।