फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : तीन दिन से घर से लापता प्रतियोगी छात्र का शव गांव के कुएं में मिला, फैली सनसनी

Sun, 27 Oct 2024 03:19 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

रविवार को सुबह घर से लगभग 500 मीटर दूर हामिद अली के कुएं में दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने देखा तो सूचना पर गांव के भारी लोग इकट्ठा हो गए और जानकारी होने पर गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने घंटे भर की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
शुभम यादव उर्फ पिंटू। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रानीगंज थाना क्षेत्र के रस्तीपुर गांव निवासी शुभम यादव उर्फ पिंटू (22) पुत्र शरद चंद यादव का शव घर के पास स्थित एक कुएं में पड़ा मिला। वह तीन दिन पहले दोपहर में घर से निकले थे और लौटकर वापस नहीं आया। परिजन काफी खोजबीन करने लगे लेकिन कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परेशान परिजन हर संभव जगहों पर खोजबीन कर रहे थे लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। 

विज्ञापन


रविवार को सुबह घर से लगभग 500 मीटर दूर हामिद अली के कुएं में दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने देखा तो सूचना पर गांव के भारी लोग इकट्ठा हो गए और जानकारी होने पर गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने घंटे भर की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। शुभम स्नातक करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। शुभम की दवा प्रयागराज से चल रही थी। उसे न्यूरो की समस्या थी। पिता शरद चंद्र यादव रानीगंज बाजार में बुक डिपो की दुकान चलाते हैं। मृतक छात्र चार बहनों के बीच में इकलौता भाई था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें