फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष के घर शव, दफनाने पर पुलिस से धक्कामुक्की

Mon, 11 Sep 2023 03:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

बरबसपुर में सात सितंबर को प्रधान पद के उपचुनाव की रंजिश में कई लोगों ने पूर्व प्रधान समर्थक भगौती प्रसाद को लाठी डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया था। प्रयागराज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार देर शाम परिजन शव लेकर घर पहुंचे।
विज्ञापन
आक्रोशित परिजनों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरबसपुर में प्रधान पद के उपचुनाव की रंजिश में हुई मारपीट में घायल भगौती के शव का दूसरे दिन भी अंतिम संस्कार नहीं हो सका। आक्रोशित ग्रामीणों संग परिजनों ने प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष नवीन सिंह उर्फ पिंटू के घर में शव दफनाने की कोशिश की। हालांकि गेट पर ही पुलिस ने सभी को रोक लिया। इसे लेकर ग्रामीणों तथा पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई।

विज्ञापन


बरबसपुर में सात सितंबर को प्रधान पद के उपचुनाव की रंजिश में कई लोगों ने पूर्व प्रधान समर्थक भगौती प्रसाद को लाठी डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया था। प्रयागराज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार देर शाम परिजन शव लेकर घर पहुंचे।

रात में ही परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी समेत अपनी मांगों को पूरा करने पर ही शव का अंतिम संस्कार करने की बात करते रहे। रविवार को सुबह से ही परिजन कार्रवाई न होने का मामला उठाते हुए हंगामा करने लगे। सूचना पर एसडीएम कुंडा बीके प्रसाद, सीओ सदर अमर नाथ गुप्ता पहुंचे।

विज्ञापन

आक्रोशित परिजनों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
अधिकारियों के काफी समझाने के बाद भी परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार नहीं हुए। दोपहर करीब दो बजे परिजनों संग ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। वे घटना के लिए जिम्मेदार ठहराए जा रहे प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष नवीन उर्फ पिंटू सिंह के घर शव दफनाने के लिए निकले।

करीब 25 मिनट तक पुलिस व ग्रामीणों के बीच झड़प के बाद अफसरों के समझाने पर परिजन शव लेकर लौटे। उन्होंने 50 लाख रुपये, तीन बीघा जमीन, दो शस्त्र लाइसेंस, दो सुरक्षाकर्मी और मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी के साथ ही गैर इरादतन हत्या में पिंटू सिंह का नाम शामिल किए जाने की मांग की।

सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता ने बताया, मुकदमे में पिंटू सिंह का नाम भी शामिल कर लिया गया है। साथ ही नामजद आरोपी बाबूलाल, रवि, कपूरचंद्र के हिरासत में होने की जानकारी दी लेकिन परिजन कुछ भी मानने को तैयार नहीं थे। दूसरे दिन भी भगौती के शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन

बरबसपुर का गोगौरी पुलिस छावनी में तब्दील

बाघराय थाना क्षेत्र के बरबसपुर का गोगौरी क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील रहा। कुंडा, महेशगंज व जेठवारा की फोर्स संग पीएसी चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें