फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में दलित, मजदूर और गरीबों का हो रहा शोषण-नरेश उत्तम पटेल

विज्ञापन
पारा हमीदपुर में आयोजित सपा की जनसभा में जुटी कार्यकर्ताओं की भीड़। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बृहस्पतिवार को पारा हमीदपुर इंटर कॉलेज के बगल आयोजित अपना दल कमेरावादी और समाजवादी पार्टी की संयुक्त अधिकार जनसभा में कहा कि भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, व्यापारी, नौजवान, महिला सभी परेशान हैं। भाजपा सरकार में किसान अपनी फसलों का उचित मूल्य मांगते हैं तो उन पर लाठियां बरसाई जाती हैं। भाजपा सरकार की गलत नीतियों की वजह से महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध, महिला उत्पीड़न चरम पर है। अपराधी बेलगाम हैं। निर्दोष सलाखों के पीछे हैं।
विज्ञापन

नरेश उत्तम ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली भाजपा सरकार किसानों की जेब पर डाका डाल रही है। उन्हें छलने का कार्य कर रही है। सरकार सामंतवादी ताकतों के हित में काम कर रही है। खाद, डीजल, पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं। देश की आजादी में प्रतापगढ़ जनपद का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
प्रतापगढ़ की धरती गरीब लोगों की तो हो सकती है, पर बुजदिल नहीं हो सकती है। अपना दल कमेरावादी पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कहा कि देश को आजादी गरीबों, किसानों, मजदूरों, दलितों तथा कमेरा समाज के लोगों से प्राप्त हुई है। सामंतवादी ताकतें उनको योगदान को भूल गई हैं। अब राजतंत्र नहीं है। बैलेट से राजा पैदा होते हैं और देश की असली मालिक जनता है।
विज्ञापन

बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संविधान के द्वारा सभी को समान अधिकार दिए हैं। इसके बाद भी दलित, शोषित तथा कमेरा समाज के लोग अपने अधिकारों से वंचित हैं। जनपद में रजवाड़ों का राज रहा है। यहां पर गरीबों का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी तथा अपना दल कमेरावादी गठबंधन की सरकार बनाने की अपील की। इससे पहले सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और अपना दल कमेरावादी पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन विनोद कसेरा ने किया। इस मौके पर डॉ. महेंद्र दूबे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुषमा पाल, सौरभ सिंह, पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा, नागेंद्र यादव मुन्ना, प्रमोद मौर्य, जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, जिला सचिव अब्दुल हई, महिमा गुप्ता, पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, एमएलसी मान सिंह यादव, पूर्व सांसद नागेंद्र पटेल ,पूर्व विधायक राम सिंह पटेल, पूर्व विधायक शाद अली, अश्वनी सोनी, रामसेवक यादव, शबनम बानो, गुलफाम खान, मनीष पाल, वासिक खान, वकार अहमद, हरीश शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष से मिलने जेल पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव जेल में बंद हैं। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जिला कारागार पहुंचकर उनसे मुलाकात की। उन्होंने कहा कि किसी को जेल में बंद कराने से कोई चुनाव जीत और हार नहीं सकता है। जो योगी राज में हो रहा है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। जिलाध्यक्ष से मुलाकात में उन्होंने हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।

पारा हमीदपुर में आयोजित सपा की जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम व अद कमेरावादी की राष्ट्रीय उ?- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें