Crowd seen on chicken curse, police ran
- फोटो : PRATAPGARH
कोरोना महामारी को देखते हुए प्रशासन के तमाम सुझावों व निर्देशों को दरकिनार कर मनमानी करने वाले चिकन शाप संचालक पर पुलिस ने शिकंजा कसा। दुकान के भीतर भीड़ लगाकर घुसे लोगों को पुलिस ने दौड़ाया और दुकान बंद करा दी। संचालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है।
कोरोना महामारी को देखते हुए लॉकडाउन के दौरान प्रशासन ने लोगों को सहूलियत देते हुए सुबह 6 बजे से 10 बजे तक सब्जी, राशन समेत जीवन के लिए आवश्यक सामानों को खरीदने का समय निर्धारित किया है।
प्रशासन के निर्देशों को धता बताकर गुरुवार को पंजाबी मार्केट के भीतर मकंद्रूगंज वार्ड में माशूक चिकन शाप की दुकान में लोगों की भारी भीड़ जुटी थी। दुकान के भीतर करीब दर्जनभर लोग घुसकर खरीदारी कर रहे थे।
सूचना मिलने पर शहर कोतवाल आ धमके। दुकान के भीतर भीड़ देख सभी को दौड़ाया। दुकानदार को कड़ी फटकार लगाते हुए दुकान बंद करा दी। इसके बाद दुकान मालिक को हिरासत में लेकर पुलिस कोतवाली चली गई। नगर कोतवाल ने बताया कि दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। जो लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
नहीं लगेगी भनक, पुलिस करेगी वीडियोग्राफी
लॉकडाउन के दौरान दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ग्राहकों को सामान दें। जिसमें लगातार लापरवाही बरतने की शिकायतें मिल रही हैं।
ऐसी दशा में अब पुलिसकर्मी दुकानों के बाहर लगने वाली भीड़ की वीडियो बनाएंगे। इसके बाद उन दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी। जो नियमों का पालन कराने में लापरवाही बरत रहे हैं।