फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णिमा पर शहाबाद घाट पर उमड़ी स्नानार्थियों की भीड़

विज्ञापन
मानिकपुर शहाबाद गंगा घाट पर स्नान करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
अगहन पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। भारी संख्या में शहाबाद घाट पर श्रद्धालुओं ने पूजन किया। इसके साथ ही परिवार के कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा। मानिकपुर के शहाबाद घाट पर अगहन पूर्णिमा पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। ठंड होने के बाद भी श्रद्धालु भोर से ही आने शुरू हेा गए। हर हर गंगे की ध्वनि से घाट गंजायमान होता रहा।
विज्ञापन

महिलाओं ने स्नान कर मां गंगा का पूजन किया। इसके साथ ही उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। उधर तीर्थ पुरोहितों ने श्रद्धालुओं को पूर्णिमा का महत्व बताते हुए पूजा कराई। तीर्थ पुरोहित प्रेमनाथ दीक्षित ने श्रद्धालुओं को बताया कि मां गंगा सभी का कल्याण करती हैं।
उधर दोपहर मे मानिकपुर के ग्राम बभनपुर में शुरू हो रही श्रीमद्भागवत कथा के कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा मानिकपुर शाहाबाद गंगा तट स्नान घाट पर पूजन अर्चन करने के बाद कलशों में गंगाजल शोभा यात्रा पूरी की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें