लालगंज के जलेशरगंज बाजार स्थित मंदिर में चोरी के विरोध में आक्राशित लोगों द्वारा लगाया गया जाम। ?
- फोटो : PRATAPGARH
जलेशरगंज बाजार स्थित प्राचीन मंदिर का ताला तोड़कर चोर अष्टधातु की करोड़ों की चार मूर्तियां उठा ले गए। इसकी जानकारी होने लोगों में आक्रोश फैल गया। व्यापारियों ने दुकानें बंद कर घटना के खुलासे की मांग को लेकर जाम लगा दिया। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए शीघ्र घटना के खुलासे का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने भी लोगों को समझाने के लिए पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
लालगंज कोतवाली के जलेशरगंज बाजार में एक प्राचीन मंदिर में अष्टधातु की मूर्तियां स्थापित थीं। शनिवार की शाम पूजन-अर्चन के बाद मंदिर के गेट में ताला बंद कर दिया गया। आधी रात के बाद चोर मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए अष्ष्टधातु की करोड़ों की चार मूर्तियां उठा ले गए। सुबह लोग पूजा करने पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा देखकर दंग रह गए। लोगों ने अंदर जाकर देखा तो राधा-कृष्ण व राम-जानकी की मूर्तियां गायब थीं।
मंदिर से करोड़ों की मूर्तियां चोरी होने की जानकारी होने पर व्यापारियों ने दुकानें बंद कर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बाजार में जाम लगा दिया। सूचना पर कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने आशीष मोदनवाल की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कराया और घटना के शीघ्र खुलासे का आश्वासन देकर आधे घंटे बाद जाम खत्म कराया।
मंदिर में चोरी होने से लोगों के आक्रोशित होने की जानकारी पर सीडब्ल्यूसी मेंबर व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने भी सभी से संयम बरतने की बात कही। पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
लालगंज के जलेशरगंज बाजार स्थित मंदिर में अष्टधातु की मूर्तियां चोरी होने के विरोध में बंद दुकान?- फोटो : PRATAPGARH