फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में बह गए 63 करोड़ रुपये

Fri, 26 Aug 2016 11:32 PM IST
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार हो रही बरसात के चलते पीडब्ल्यूडी के 63 करोड़ रुपये पानी में बह गए। इस रकम से जिले की 69 सड़कों की दशा सुधारी गई थी, मगर बारिश के चलते हालत पहले से भी खराब हो गए हैं। दो हाईवे को जोड़ने वाली चिलबिला स्थित डबल फाटक की सड़क पर तीन-तीन फीट के गड्ढे हो गए हैं। इससे इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप है।
विज्ञापन


जिले में हो रही भारी बरसात से सड़कों की दशा बेहद खराब है। सड़कों पर पानी जमा रहने और भारी वाहनों के गुजरने से बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। फैजाबाद-इलाहाबाद और जगदीशपुर-ढकवा हाईवे को जोड़ने वाली चिलबिला डबल फाटक की सड़क पर तीन-तीन फीट के गड्ढे़ हो गए हैं। पांच सौ मीटर लंबी सड़क के निर्माण में बीते वर्ष 23 लाख रुपये का खर्च आया था। मगर, वर्तमान में हालत इतनी खराब है कि पैदल चलने वालों को भी चलना मुश्किल है। लालगंज में मनीपुर मनुहार से जमालपुर वाया प्राइमरी स्कूल कुटिलिया का निर्माण 3.190 लाख रुपये की लागत से हुआ था। मगर, बरसात के बाद सड़क की दशा बेहद खराब हो गई है। मंगापुर रेवली मार्ग से पूरे टेकई के निर्मित सड़क 1.170 रुपये के लागत से बनी थी।

मगर, इन दिनों इस सड़क पर कदम रखना मुश्किल हो गया है। अठेहा-अंतू मार्ग के मरम्मतीकरण पर नौ लाख रुपये खर्च हुए थे, मगर वर्तमान में हालत इतनी खराब है कि कदम रखना मुश्किल हो गया है। विभाग द्वारा मरम्मत कराई गई सभी सड़कों की हालत बेहद खराब है। इन सड़कों को चलने के लायक बनाने के लिए विभाग को एक बार फिर इससे अधिक मेहनत करनी होगी। अधिशासी अभियंता ओपी सोनकर ने बताया कि बरसात के दिनों में पानी जमा होने से सड़क  खराब होने का अधिक खतरा रहता है। उन्होंने बताया कि बरसात बाद सड़कों की दशा सुधारने का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन


संपर्क मार्गों से लेकर राजमार्गों तक की हालत खस्ता
प्रतापगढ़( ब्यूरो)। जिले में सड़कों की हालत बेहद खराब है। ज्यादातर सड़कें गड्ढ़ों में तब्दील हो गई हैं। ग्रामीण सड़कों के साथ हाईवे पर बड़-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। रात तो दूर दिन में भी चलने वाले राहगीर गिरकर चोटहिल हो रहे हैं। प्रशासन का ध्यान आम लोगों की इस समस्या की ओर नहीं पड़ रहा है। इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग स्थित पर भंगवाचुंगी से लेकर जोगापुर और भुपियामऊ से लेकर राजगढ़ और इधर भंगवाचुंगी से लेकर चिलबिला बाजार तक गड्ढे ही गड्ढे हैं। यही हाल रानीगंज तहसील के गौरा ब्लाक गाजीबाग, सुलतानपुर बाजार होते हुए दमदम, बहरिया जाने वाली सड़क का है। करीब तीन वर्ष से यह सड़क गड्ढ़ों में तब्दील है।यही हलात प्रतापगढ़ से दिलीपपुर, बीरापुर होते हुए सुजानगंज जौनपुर जाने वाली सड़क की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें