फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर पर गिरी डाल, मौत

Tue, 13 Jan 2015 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 अंतू थाना क्षेत्र के पूरेचौहान गांव में मंगलवार को पेड़ काटने गए मजदूर पर आम की बड़ी डाल कटकर गिरने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार को मनोज सिंह के बाग में हरे आम के पेड़ों की कटान चल रही थी। स्थानीय ठेकेदार रायचंद्रपुर गांव निवासी श्यामलाल (45) को पेड़ काटने के लिए साथ में लाया था। दोपहर करीब तीन बजे वह पेड़ काटकर नीचे उतर आया। कपड़े पहनने के लिए जैसे ही वह दूसरे पेड़ के नीचे गया। वहां भी कटान चल रही थी।

 अचानक एक बड़ी डाल उस पर गिर पड़ी। वारदात से घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। खून से लथपथ मजदूर ने कुछ देर छटपटाने के बाद दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मृत अधेड़ को देख बिलखने लगे। बाद में परिजन शव लेकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय ग्रामीणों के अनुसार पूरे चौहान गांव में एक माह से हरे पेड़ों की कटान चल रही है। इस दौरान करीब सैकड़ों पेड़ काटे जा चुके हैं। नाराज ग्रामीणों ने कई बार स्थानीय पुलिस से शिकायत की। इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें