फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने सिंदूर मिटाने को कहा तो लगा ली फांसी

Sat, 28 Jan 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
news
विज्ञापन

विज्ञापन
बाहर रहने वाले पति से मोबाइल पर बातचीत के दौरान हुए झगड़े के बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि पति ने मांग से सिंदूर मिटाने की बात कही। जिससे क्षुब्ध होकर वह खुदकुशी कर रही है। फांसी पर विवाहिता का शव झूलते देख परिजन व ग्रामीण सकते में आ गए। पुलिस ने उसका मोबाइल, शायरी लिखी डायरी व सुसाइड नोट जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

उदयपुर थाना क्षेत्र के ऊछापुर नेवादा निवासी किरन यादव (22) पुत्री स्व. गुरुदीन यादव की शादी आमीशंकरपुर के अजय यादव पुत्र शिव प्रसाद के साथ 22 अप्रैल 2016 को हुई थी। शादी के बाद से वह ससुराल आने जाने लगी। पति दस दिनों पहले कमाने के लिए सूरत गुजरात चला गया। इस पर वह मायके लौट आई। किरन मां गुलसा देवी व भाई राकेश के साथ रहती थी। बीते 25 जनवरी को खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने की बात कह कर चली गई। इस बीच उसके पति अजय का मोबाइल पर फोन आ गया। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी तो तैश में आकर पति ने उससे मांग से सिंदूर मिटा देने की बात कह दी। यह बात किरन को इतनी नागवार गुजरी कि उसने फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी।
विज्ञापन


मरने से पहले उसने सुसाइड नोट में लिखा कि पति के कहने पर उसके नाम का सिंदूर हमेशा के लिए मिटा दे रही हूं। यह भी लिखा कि दोनों के बीच जो बातचीत हुई है उसकी काल रिकार्डिंग मोबाइल में मौजूद  है। घटना के बाद परिजनों ने विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर झूलता देखा तो उनके होश उड़ गए। मौके पर ग्रामीणों का मजमा लग गया। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी से उतार कर पंचनामा कराया। छानबीन के दौरान कमरे में सुसाइड नोट, बातचीत वाला मोबाइल व शायरी से लिखी एक डायरी पुलिस के हाथ लगी। जिसे कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रात अधिक होने के कारण पुलिस ने दूसरे दिन शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा। उदयपुर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीएम के लिए शव को भेजते हुए जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पहले भी जान देने का प्रयास कर चुकी थी

उदयपुर(ब्यूरो)। शादी के बाद से विवाहिता का ससुराल में सबकुछ सामान्य नहीं चल रहा था। बताया जाता है कि करीब तीन माह पहले भी वह जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास कर चुकी थी। इससे साफ है कि पति व पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होती रहती थी। दबी जुबान गांव वालों में चर्चा है कि दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करते थे। पति भी परिजनों की मांग का समर्थन कर रहा था। पति का साथ नहीं मिलने पर विवाहिता ने मौत को गले लगाने का फैसला कर लिया। वहीं कुछ लोग घटना की बावत अलग-अलग चर्चा कर रहे हैं। विवाहिता की मौत के पीछे कारण जो भी हो वह पुलिस की जांच में शीघ्र ही साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें