फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंुडन संस्कार में शामिल होने जा रही थी, हादसे मेें मौत

Sat, 08 Oct 2016 12:06 AM IST
प्रतापगढ़
विज्ञापन
una accident
विज्ञापन
रिश्तेदार के  पुत्र केमुंडन समारोह शामिल होने घुइसरनाथधाम जा रही महिला की शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके साथ ही बाइक चला रहा उसका पति व ननद भी गंभीर रूप घायल हो गई। हादसा लालगंज में हुआ।
विज्ञापन


रायबरेली जिले के सलोन थाना क्षेत्र के मुर्तजा नगर निवासी गया प्रसाद यादव (29), पत्नी संगीता देवी (26) और बहन गुड्डी देवी (30) के साथ शुक्रवार को बाइक से रिश्तेदार के मुंडन समारोह में शामिल होने बाबा घुइसरनाथ धाम जा रहा था। लालगंज कोतवाली क्षेत्र में कैथौला-वीरशाहपुर गांव के बीच मोड़ पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्राली समेत ट्रैक्टर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। घटना में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। सभी को लालगंज सीएचसी ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने संगीता को मृत घोषित कर दिया। जबकि गया प्रसाद व गुड्डी देवी की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

उधर हादसे में महिला की मौत की जानकारी मिलने पर लालगंज पुलिस सीएचसी पहुंची और शव का पंचनामा कर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। लालगंज पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें