फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पर जुल्म देख पानी की टंकी पर चढ़ गई महिला

Mon, 24 Dec 2018 01:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़ - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
इंसाफ मिलने के बजाय पति पर पुलिसिया जुल्म होते देख पत्नी ने आपा खो दिया। नगर कोतवाली के बाहर तहसील परिसर में स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर महिला जान देेने पर उतारू हो गई। यह देख सीओ सिटी समेत पुलिसकर्मियों की सांसें फूलने लगी। हालांकि कोतवाली पुलिस ने उसके पति को कोतवाली से बाहर निकाला। तब जाकर महिला नीचे उतरी। इसे लेकर कोतवाली में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल कायम रहा।
विज्ञापन



नगर कोतवाली के सियाराम कालोनी निवासी राजेंद्र कुमार जायसवाल अपने परिवार के साथ मुंबई में रहता है। यहां उसका भाई श्रीकांत जायसवाल रहता है। कुछ साल पहले राजेंद्र से पूछने के बाद मकान को श्रीकांत ने किराए पर अनुज पांडेय को दे दिया था। राजेंद्र का आरोप है कि वह अपनी पत्नी सीमा के साथ दो दिन पहले घर आया लेकिन उसे घर के भीतर प्रवेश नहीं करने दिया गया। जिसके चलते राजेंद्र व उसकी पत्नी मकान के बाहर ही सोने लगे। मामला पुलिस अधीक्षक तक पहुंचा। दोनों पक्षों को कोतवाली लाया गया। सूचना पर सीओ सिटी अतुल शर्मा कोतवाली पहुंच गए। बातचीत के दौरान अचानक सीओ सिटी ने राजेंद्र को बंद करने और अनुज को जाने दिया।

पुलिस अफसर के फरमान से सीमा दंग रह गई। इंसाफ न मिलता देख वह जान देने पर अमादा हो गई। पति पर पुलिसिया जुल्म होता देख सीमा तहसील परिसर स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर जान देने की धमकी देने लगी। सीमा के पानी की टंकी पर चढ़ने की खबर सुनते ही पुलिस के हाथ पैर फूल गए। लोगों ने महिला को नीचे उतारने का प्रयास किया लेकिन वह जान देने की जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन


उसका कहना था कि यदि पुलिस उसके पति को नहीं छोड़ती तो वह जान दे देगी। इस बीच उसके पति राजेंद्र को कोतवाली से छोड़ दिया गया। तब जाकर वह नीचे उतरी। सीओ सिटी ने फिर दूसरे पक्ष को तलब किया। काफी देर तक पंचायत होती रही। सीओ सिटी अतुल शर्मा ने बताया कि दो दिन के भीतर मकान खाली करने के लिए कहा गया है। दोनों पक्षों में सहमति बन गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें