फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के पति के घर में ही रह रहा था उसका आशिक

Sun, 04 Dec 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 पति ने दो दिन से घर में ही रह रहे पत्नी के आशिक को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर धुनाई की गई। शोर शराबे पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मामला थाने पहुंचा तो दोनों पक्षों से पंचायत हुई। इस पर पति ने पत्नी को घर ले जाने से इंकार कर लिया। इस पर मामला शांत होने तक महिला का पिता उसे अपने घर ले गया।
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के रजवापुर गांव की एक युवती की शादी कुंडा कोतवाली के विदासिन के एक युवक से हुई थी। युवती का पहले से ही झखरही जमेठी के युवक से प्रेम संबंध थे। शादी के बाद भी वह उसके पास आता जाता था। महिला ने पति को धोखा देते हुए गुरुवार की रात में उसे घर बुला लिया। पति सहित अन्य लोगों के घर में होते हुए उसने उसे अन्य कमरे में रखा हुआ था। शुक्रवार की रात में पति ने अनजान युवक को घर में देखा तो शोर मचाते हुए उसे पकड़ लिया।

मार पड़ने के बाद युवक ने सारी बात महिला के पति से बता दी। इस दौरान महिला और उसके प्रेमी की जमकर धुनाई हुई। सुबह दोनों को थाने भेज दिया गया। थाने में विवाहिता के मायके के लोगों को भी बुलाया गया। इस दौरान हुई पंचायत में पति ने विवाहिता को साथ रखने से इंकार कर दिया। कोई हल न निकलता देख विवाहिता का पिता उसे अपने साथ ले गया। उधर प्रेमी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें