फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरी क्लास में तमंचा सटा शिक्षिका से चेन लूटी

Mon, 25 Sep 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा सटाकर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षण कार्य कर रही एक शिक्षिका की चेन लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश तमंचा लहराते भाग निकले। दिनदहाड़े लूट की वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्राथमिक शिक्षकों ने थाने में आक्रोश व्यक्त किया। पीड़ित शिक्षिका ने केस दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


उदयपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सेमरा में प्रभावती सरोज सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत है। वह अमेठी जिले के गौरीगंज में परिवार के साथ रहती हैं और प्रतिदिन वहीं से विद्यालय आती हैं। सोमवार को शिक्षिका प्रात: नौ बजे कक्षा में छात्रों को पढ़ा रही थीं। इस बीच बाइक सवार तीन बदमाश बाइक से स्कूल के सामने पहुंचे। दो बदमाश गेट पर ही रुक गए, जबकि तीसरा बदमाश तमंचा लेकर शिक्षिका के पास पहुंच गया। कमरे में पढ़ा रही शिक्षिका की कनपटी पर तमंचा सटाकर बदमाश ने शिक्षिका के गले से चेन लूट ली। चेन लूटने के बाद बदमाश साथियों के साथ तमंचा लहराते हुए बाइक से भाग निकला। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। लूट की जानकारी होने पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ल की अगुवाई में शिक्षक ों ने थाने पहुंचकर आक्रोश व्यक्त किया। पीड़ित शिक्षिका प्रभावती ने मुकदमा दर्ज किए जाने को लेकर उदयपुर थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिक्षिका से लूट के मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें