फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘खूबसूरत नहीं थी बेटी इसलिए मार डाला’

विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
मैगलगंज।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के लिधियाई गांव में रविवार शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने पति समेत ससुराल वालों पर दहेज की खातिर और ज्यादा खूबसूरत नही होने के कारण जहर खिलाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहसीलदार मितौली उमाशंकर त्रिपाठी ने शव का पंचनामा भरवाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के लिधियाई गांव निवासी महादेव ने अपने बेटे इंद्रजीत का विवाह सात साल पहले भीरा थाना क्षेत्र के पिपरा खुर्द निवासी मिश्रीलाल की बेटी अंजू देवी(26) के साथ किया था। शादी के बाद से सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन कुछ दिनों से किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर तनाव बना रहता था। रविवार शाम को अंजू की अचानक हालत बिगड़ी और कुछ देर में मौत हो गई। मृतका के पिता मिश्रीलाल का आरोप है कि उसकी बेटी अंजू ने रविवार को अपनी मां से फोन पर बात की थी, तभी इंद्रजीत ने उसे बाद में देख लेने की धमकी दी थी। शाम को सूचना मिली कि उसकी मौत हो गई है। पुलिस को दी तहरीर में मिश्रीलाल ने कहा है कि उसकी बेटी बहुत खूबसूरत नहीं थी, जिसको लेकर भी विवाद हुआ करता था। इसी के चलते उसे मार डाला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा दिया है। इंस्पेक्टर धनश्याम राम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का स्पष्ट कारण सामने आएगा, जिसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें