फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी पड़ी बिना हेलमेट ट्रिपलिंग, युवक की मौत, दो दोस्त घायल

Sun, 20 Jan 2019 11:33 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
बिना हेलमेट के बाइक पर ट्रिपलिंग शनिवार की रात एक युवक की जान पर भारी पड़ गई। अनियंत्रित बाइक कल्टीवेटर से जा टकराई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना के बाद मृतक युवक के घर में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन


कुंडा कोतवाली के कुसाहिलडीह निवासी राजेंद्र कुमार (26) पुत्र ननकऊ शनिवार की रात गांव के ही साथी धीरेंद्र कुमार (28) पुत्र ओंकारनाथ व अविनाश (22) पुत्र रेशमलाल को लेकर बाइक से मन्नान की बाजार जा रहा था। किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। मन्नान की बाजार पहुंचने से पहले ही उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे कल्टीवेटर से जा टकराई। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को कुंडा सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने राजेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल धीरेंद्र कुमार व अविनाश की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें