फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौकीर का बदला लेने की अतीक दे रहा धमकी

Fri, 07 Jun 2019 11:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूराे, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 एक लाख के इनामी बदमाश तौकीर के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद उसका साथी अतीक बदला लेने की धमकी दे रहा है। अतीक की जिले में लोकेशन मिलने पर एसटीएफ और कोतवाली पुलिस संभावित स्थानों पर गुरुवार रातभर दबिश देती रही। स्वॉट टीम अंतू इलाके से चार लोगों को उठाकर पूछताछ कर रही है।

नगर कोतवाली के आजाद नगर निवासी तौकीर अहमद पुत्र हफीज अहमद के ऊपर लूट, हत्या, रंगदारी, जानलेवा हमला के कुल 17 मुकदमे दर्ज थे। पुलिस के लिए वह सिरदर्द बन चुका था। लगातार तौकीर की चुनौतियों के आगे पुलिस बेबस थी। ऐसे में डीजीपी से तौकीर को दबोचने के लिए आईजी मोहित अग्रवाल ने बात की थी। तौकीर के पीछे लगी लखनऊ एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह, एएसपी सत्यदेव सिंह यादव, निरीक्षक हेमंत भूषण सिंह समेत उनकी टीम ने गुरुवार भोर में चिलबिला कोट के पास मुठभेड़ में उसे ढेर कर दिया। तौकीर का साथी व पचास रुपये का इनामी अतीक पुत्र मोहम्मद रऊफ निवासी पूरे केशवराय नगर कोतवाली अभी फरार चल रहा है। पुलिस सूत्रों की मानें तो तौकीर के  एनकाउंटर में मारे जाने के बाद अतीक बुरी तरह बौखला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह लगातार तौकीर के एनकाउंटर के जिम्मेदार लोगों को धमकी दे रहा है। तौकीर के एनकाउंटर के बाद से ही वह लोकेशन बदल रहा है। पूरे केशवराय में उसकी लोकेशन मिलते ही आधी रात को एसटीएफ, स्वॉट टीम, अंतू पुलिस के साथ ही कोतवाली पुलिस ने दबिश दी। सई नदी की तलहटी में करीब एक घंटे तक खोजबीन चलती रही, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। कंधई, रानीगंज थाना क्षेत्रों में भी अतीक की तलाश में पुलिस जुटी रही। सहोदरपुर पूर्वी, चिलबिला में भी शहर कोतवाल ने संभावित स्थानों पर दबिश दी, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। स्वॉट टीम ने अंतू इलाके से चार लोगों को उठाया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। एसटीएफ निरीक्षक हेमंत भूषण सिंह भी टीम के साथ जिले में डेरा डाले हुए हैं। जबकि एसटीएफ एसएसपी अभिषेक सिंह रात मेें ही लखनऊ के लिए रवाना हो गए। एसपी एस आनंद ने बताया कि संभावित स्थानों पर अतीक की तलाश में दबिश दी जा रही है।
नहीं  मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें