फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझगवां गांव में लाखों की चोरी

Fri, 12 Dec 2014 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 आसपुर देवसरा इलाके के मझगवां गांव में गुरुवार की रात सगे भाइयों के मकान का ताला तोड़कर चोर 40 हजार नगदी समेत ढाई लाख के जेवरात उठा ले गए। घटना के वक्त मौजूद एक भाई पशुशाला में सो रहा था बाकी घर वाले रिश्तेदारी गए थे।
विज्ञापन



क्षेत्र के मझगवां गांव निवासी हरीलाल व हीरालाल सगे भाई है। दोनों की परिवार एक ही मकान के भीतर निवास करता है। घटना की रात परिवार के सभी लोग एक रिश्तेदारी में गए थे, एक भाई पशुशाला में सो रहा था। चोर ताला को तोड़कर भीतर प्रवेश कर गए और सारे कमरे के ताले तोड़कर करीब 40 हजार रुपये नगदी समेत ढाई लाख की कीमत के सोने, चांदी के आभूषण बटोर ले गए। सुबह जब हीरालाल उठा तो मकान का ताला टूटा देख चौंक गया। पीड़ित ने घटना की सूचना परिजनों को देने के साथ आसपुर देवसरा पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मौके पर जांच को आई और वापस लौट गई। घटना की प्राथमिकी पुलिस ने दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें