फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा देकर काउंटर से उड़ा दिए 14 हजार

Sun, 02 Oct 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
मकान से 50 लाख की चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यदि अनजान लोगों पर भरोसा कर अपना काउंटर दुकानदारों ने छोड़ा तो उनका खजाना लुट सकता है। सफारी सवार लोगों ने रविवार को दुकानदार को बैट्री का झांसा देकर 14 हजार रुपये उड़ा दिए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पट्टी बाईपास पर सुरेश चौरसिया ने बैट्री की दुकान खोल रखा है। दुकान पर उसका भांजा धर्मेंद्र चौरसिया बैठता है। रविवार की शाम एक सफारी से तीन लोग उतरे और दुकान पर आकर बोले कि बैट्री बदलनी है। बैट्री दिखाने के लिए दो युवक धर्मेंद्र के साथ गए। तीसरा युवक काउंटर के पास ही रुक गया। मौका पाकर उसने काउंटर से 14 हजार रुपये उड़ा दिया। जब धर्मेंद्र वापस लौटा तो युवकों ने बैट्री लेने से ही इनकार करते हुए चले गए।

कुछ देर बाद धर्मेंद्र की नजर गल्ले पर पड़ी तो वह दंग रह गया। रुपये गायब थे। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस बात की खबर फैलने के बाद लोग बिना नंबर की सफारी को खोजने लगे। पता चला कि एक दूसरे दुकानदार को वे शिकार बनाने पहुंचे थे लेकिन दुकानदार दुकान से हटा नहीं। इसलिए उनका मंसूबा सफल नहीं हो सका। पुलिस सफारी कार को चिन्हित करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकत्री का मकान खंगाला
प्रतापगढ़(ब्यूरो)। नगर कोतवाली के शिवजीपुरम में रहने वाली आंगनबाड़ी की सुपरवाइजर का बंद मकान चोर खंगाल ले गए। चोरों ने 40 हजार रुपये के साथ ही सवा लाख के जेवरात पर भी हाथ साफ कर दिया। शिवजीपुरम में मानधाता ब्लाक की सुपरवाइजर ममता सिंह रहती हैं। रविवार की शाम वह सामान खरीदने के लिए बाजार गई थी। वापस लौटी और बाहर से बंद दरवाजा खोलकर भीतर घुसीं तो सन्न रह गईं। घर का सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। आलमारी में रखा 40 हजार नगद व सवा लाख के जेवरात (अंगूठी, चेन, पायल , मंगलसूत्र) गायब थे। ममता के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए। मकान के पीछे का दरवाजा टूटा पड़ा था। आसपास के लोगों ने खोजबीन की लेकिन कुछ सुराग हाथ नहीं लगा। घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें