फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंध लगाकर उड़ाया चोरों ने लाखों का सामान

Wed, 26 Oct 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष के भाई की दुकान में सेंध लगाकर लाखों रुपये का सामान व करीब सवा लाख के सिक्कों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जानकारी होने पर लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

रानीगंज के बीठलपुर निवासी अशोक कुमार चौरसिया पुत्र राधेश्याम चौरसिया व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद के भाई हैं। बाजार में इनकी किराने की दुकान है। मंगलवार की रात चोर दुकान में पीछे से सेंध लगाकर भीतर घुस गए। चोरों ने दुकान में रखा 90 हजार का गुटखा, दो लाख का सिगरेट, तीन लाख की सुपारी, एक लाख का काजू बादाम और सवा लाख का सिक्का समेट ले गए। घटना की जानकारी अशोक को बुधवार की सुबह हो सकी। जब दुकान खोली तो सारा सामान गायब था।

घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन करने में जुट गई है। व्यापारी ने पुलिस को तहरीर दी है। घटना को व्यापारियों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है। बतादें के इसके पहले भी बाजार में चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं।  रानीगंज एसओ ने बताया कि चोरों की तलाश में पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें