फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना स्टोर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Thu, 06 Sep 2018 12:46 AM IST
pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। पुराने भुपियामऊ चौकी से सटह्य और पुलिस पिकेट से दस कदम दूर स्थित एक किराना स्टोर का ताला तोडक़र चोरों ने नगदी समेत लाखों का सामान पार कर दिया। सुबह इसकी जानकारी दुकानदार को हुई तो वह दंग हो गया। उसने इसकी शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने उसकी ही क्लास लगानी शुरू कर दी। इस बीच स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिसकर्मी वहां से लौट गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

 
नगर कोतवाली के कमईपुर कोठवा गांव निवासी अलगू राम गुप्ता ने भुपियामऊ चौराहे से दस कदम दूर पुरानी पुलिसचौकी के बगल किराना स्टोर खोल रखा है। वह खुद और उसका बेटा सीताराम कैंसर से पीड़ित हैं। इसके बाद भी दुकान का संचालन करके अपने परिवार का पेट पालते हैं। अलगू राम गुरुवार को मुंबई इलाज करवाने के लिए जा रहा था। करीब 56 हजार रुपये रखकर वह मंगलवार की रात दुकानबंद कर घर चला गया। देर रात चोर दुकान का ताला तोडक़र नकदी और लाखों का सामान उठा ले गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें