फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी ने देहात कोतवाली का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्यांचल परिक्षेत्र पीयूष श्रीवास्वत ने बुधवार की दोपहर देहात कोतवाली देहात का औचक निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने कार्यालय में रखे अभिलेखों को चेक किया । अभिलेखों में ग्राम अपराध रजिस्टर, आर्डर बुक, अपराध रजिस्टर चेक करते हुए थाना परिसर ,बैरिक, मेस, हवालात, बाथरूम, कम्प्यूटर कक्ष आदि को भी देखा। उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों के सही रखरखाव व अभिलेखों को अद्यावधिक कराये जाने हेतु निर्देशित किया। आरक्षियों की बीट बुक भी चेक कर पुछताछ किया। जाना कि आरक्षियों को अपनी बीट की अच्छी जानकारी है की नही। इसके आलावा थानो के लिए निर्गत मदों के सापेक्ष कराए गए कार्यो की समीक्षा की गई। कम्प्यूटर कक्ष की चेकिंग के दौरान उन्होंने सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरा, कम्प्यूटर उपकरणों आदि को देखा जो संतोषजनक था। थाने की बाउड्री वाल को कंटीला तार लगवाकर या दीवाल बनवाकर अवारा पशुओं आदि को रोकने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक शालिनी, एएसपी प्रकाश स्वरुप पाण्डेय, सीओ सदर बृजेश त्रिपाठी, देहात कोतवाल साजिद सिद्दीकी, पीआरओ अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें