फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव मंदिर से घंटे और दान के रुपये चोरी

Sun, 01 Mar 2015 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के फुलवरिया स्थित शिव मंदिर से चोरों ने घंटे और दान के रुपये उड़ा दिए। आलमारी तोड़कर चोर कीमती सामान भी उठा ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची और छानबीन के बाद लौट गई। शिवमंदिर में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने मंदिर में लगे 25 घंटे काट लिया। इसके बाद मंदिर में रखी दान पेटिका और आलमारी तोड़ डाला। पीतल के घंटे और दान के रुपये समेटने के बाद चोरों ने राम सुमेर हरिजन के चाय पान की गुमटी का ताला तोड़ा।
विज्ञापन


मोनू सरोज के अंडे की दुकान का भी ताला तोड़कर चोर नकदी और अन्य सामान उठा ले गए। रविवार की सुबह गांव के रंजीत सिंह मंदिर में पहुंचे तो नजारा देख दंग रह गए। उनके शोर मचाने पर गांव के लोग आ गए। घटना की जानकारी मिलने पर नगर कोतवाल बलिराम मिश्रा मौके पर पहुंचे और मंदिर व दुकान का मौका मुआयना किया। इस मामले में ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर दी है। शहर कोतवाल ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें