फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से टकराई स्कार्पियो, दो घायल

Thu, 26 Feb 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। मछलीशहर के पूर्व सांसद उमाकांत यादव के काफिले की स्कार्पियो ट्रक से टकरा गई। इससे पूर्व सांसद का बेटा और एक समर्थक घायल हो गया। डाक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए इलाहाबाद रेफर कर दिया। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पूर्व सांसद उमाकांत यादव मंगलवार रात काफिले के साथ घर जा रहे थे। इसी बीच वे सई पुल के करीब पहुंचे। काफिले में शामिल स्कार्पियो ट्रक से टकरा गई। इससे उसमें सवार बेटा दिनेश यादव (35) और समर्थक गुलाबचंद्र यादव (45) निवासी पूरे माया फूलपुर आजमगढ़ घायल हो गए। ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग निकला।

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पूर्व सांसद घायलों को लेकर जिला अस्पताल जा चुके थे। डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद गुलाबचंद्र की हालत गंभीर देखते हुए इलाहाबाद रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक और स्कार्पियों को कब्जे में ले लिया। स्कार्पियो चालक की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें